News

छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की भाषण शैली के मुरीद हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तारीफ में कही ये बात

बस्तर में चुनावी 13 अप्रैल को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कांग्रेस पर जमकर बरसे. इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष की मंच से ही तारीफ की..

दंतेवाड़ा : 19 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव में बस्तर लोकसभा सीट में मतदान होना है। इस सीट से महेश कश्यप भाजपा प्रत्याशी हैं। चुनाव को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं में विशेष उत्साह है। लोकसभा चुनाव को लेकर दंतेवाड़ा के गीदम में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने विशाल जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लंबे समय के बाद बस्तर में सार्वजनिक सभा को संबोधित करने का अवसर मिल रहा है। आपकी ओर से जो स्नेह मिला वह अभिभूत करने वाला है। यह मां दंतेश्वरी की धरती है। भगवान राम का ननिहाल है। छत्तीसगढ़ जब राज्य बना तो पहले विधानसभा चुनाव के दौरान मुझे पार्टी ने प्रभारी बनाकर भेजा गया था। लोग कहते थे कि यहां कांग्रेस की ही सरकार रहेगी। लेकिन जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया। यहां 20 साल में 15 साल तक भाजपा की सरकार रही है। बीच में जनता ने थोड़ा स्वाद बदलने के लिए कांग्रेस को एक अवसर दिया, लेकिन उन्होंने जो कुछ किया वह किसी से छिपा नहीं। यही वजह है कि एक बार फिर जनता ने भाजपा को भरपूर स्नेह दिया। जनता को पता है कि राज्य और देश का विकास कोई कर सकता है तो वह भाजपा है।
श्री राजनाथ सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस की सरकार जब भी कहीं आती है तो घोटालों की बाढ़ आ जाती है। आप लोगों ने देखा छत्तीसगढ़ में एक बार कांग्रेस की सरकार क्या बनी यहां गोबर में घोटाला कर डाला। भैंस के चारे में घोटाला कर डाला। हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अत्यंत विनम्र और कर्मठ हैं।
“भाजपा सुशासन देती है”
आजाद भारत के बाद भारत में जितनी भी कांग्रेस सरकारें रहीं, सब पर भ्रष्टाचार का कोई न कोई आरोप लगा। लेकिन दस साल से केंद्र में मोदी जी की सरकार के ऊपर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। कांग्रेस के ही पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी ने कहा था केंद्र से 1 रुपये भेजते हैं तो 85 पैसा बीच में डकार लिया जाता है। इसे यदि किसी ने चुनौती माना तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने, जिन्होंने 100 में सौ रुपये जमीन तक पहुंचाया।
“भाजपा सरकार में हुआ आदिवासियों का कल्याण”
श्री राजनाथ सिंह जी ने कहा कि आजाद भारत में गरीबों, पिछड़ों की यदि किसी ने चिंता की है तो नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने की। हमारे ही नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के ह्दय में आदिवासियों के लिए कितना सम्मान था, इसका अनुमान आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने आदिवासियों से जुड़े विषयों के लिए अलग मंत्रालय बना दिया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री ने आदिवासियों के लिए अधिक से अधिक वनोपज पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की घोषणा की। अब लगभग सौ वनोपज एमएसपी के दायरे में हैं। आज आदिवासी भाई भी मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं। आज मोबाइल के माध्यम से दुनिया में जितना लेन-देन हो रहा है, उसमें 46 प्रतिशत भारत में हो रहा है। पिछले 75 साल में कांग्रेस सरकार सिर्फ वादे करती रही, ये लोग लोगों की आंखों में धूल झोकते हैं। लेकिन 2014 में जब हमने चुनावी घोषणा पत्र जारी किया तो कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर बनाएंगे। आपने देखा कि भगवान राम कुटिया से निकलकर अपने भव्य मंदिर में पहुंच चुके हैं। अब तो मुझे लगता है कि कुछ दिन में चुनाव तो निपट जाएगा, इसी के साथ छत्तीसगढ़ से कांग्रेस भी निपट जाएगी।
” प्रदेश अध्यक्ष बेहतरीन वक्ता”
श्री राजनाथ सिंह जी ने अपने उद्बोधन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी को एक प्रभावी वक्ता बताते हुए कहा कि मैं दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष जी का भाषण सुन रहा हूं। यह एक प्रभावी वक्ता हैं। प्रदेश की समस्याओं को जानते और समझते हैं।
सभी 11 सीट जीतकर मोदी जी और राजनाथ जी को देना है : किरण सिंह देव
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी ने कहा कांग्रेस की सरकार ने पांच साल तक छत्तीसगढ़ में मोदी सरकार की योजनाओं में रुकावट डाली। यही वजह है कि उन्हें प्रदेश की जनता ने सबक सिखाया। उन्हें उखाड़ फेंका है। आप लोगों ने भाजपा को जो आशीर्वाद दिया, उसके लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद। आज प्रदेश में सुशासन दिख रहा है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल में धान की खरीदी हुई। 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान की खरीदी हुई। महतारी वंदन योजना का 12 हजार रुपये सालाना महिलाओं को दिया जा रहा है। बस्तर क्षेत्र से श्री महेश कश्यप जी युवा और मिलनसार हैं। हम सभी संकल्प ले रहे हैं कि प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीट पर भाजपा का कमल खिलाएंगे, इस तरह मोदी जी की तीसरी बार सरकार बनाएंगे।
मैं आपके परिवार का बेटा और भाई : महेश कश्यप
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी श्री महेश कश्यप ने कहा कि मेरे जैसे सामान्य और गरीब परिवार के सदस्य को भाजपा ने लोकसभा का टिकट दिया है।यह सब भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। यह इसलिए क्योंकि इस पार्टी की बदौलत ही चाय बेचने वाला एक साधारण व्यक्ति देश के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है। अब तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आप मुझे अपने बेटे, भाई और परिवार के सदस्य को आशीर्वाद दें।

मोदी जी का सक्षम नेतृत्व ही देश को आगे लेकर जाएगा
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक चैतराम एटामी ने कहा की बस्तर पहले चरण में लोकसभा चुनाव में भाजपा की महाविजय का शंखनाद कर देगा. यह चुनाव भारत को विकसित भारत बनाने वाला साबित होगा, इसके लिए हम सभी को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सक्षम और सशक्त नेतृत्व चाहिए. आइए हम सब 19 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी भाई महेश कश्यप को विजयी बनाएं.

महेश गागड़ा ने किया मंच संचालन
इस अवसर पर मंच का संचालन कर रहे पूर्व मंत्री महेश गागड़ा जी ने कहा कि बस्तर की इस विजय संकल्प शंखनाद महारैली में उपस्थित विशाल जनसमूह यह संकेत दे रहा है कि एक बार फिर मोदी सरकार, इस बार 400 पार। वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास राव मद्दी ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button