News

आज तक के दिग्गज पत्रकार का निधन, मध्य प्रदेश में शोक की लहर…

भोपाल : युवा अवस्था में ही हार्ट अटैक के बढ़ते मामले ने एक उम्दा पत्रकार के मौत की वजह बन गई.
आजतक और एमपी तक से अपनी पहचान बनाने वाले वरिष्ठ पत्रकार अमित तिवारी के आकस्मिक निधन से शोक की लहर दौड़ गई. बताया जा रहा है जानकारी उन्हें कुछ समय पहले कार्डियक अरेस्ट (cardiac arrest) आया, जिसके बाद उनका निधन हो गया. उनके निधन का समाचार मिलते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर फैल गई है.

अमित तिवारी एक बेहतरीन पत्रकार थे, जिन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (electronic media) में ख़ास पहचान बनाई. कुछ सालों से वह डिजिटल पत्रकारिता (digital journalism) के क्षेत्र में ख़ास पहचान क़ायम कर रहे थे. उन्हें 15 वर्षों से अधिक पत्रकारिता का अनुभव था. M इस दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, एंकरिंग और डिजिटल न्यूज प्रोडक्शन जैसे विभिन्न कार्यों में एक विशेष मुकाम बनाया.

अपने करियर के दौरान अमित तिवारी ने प्रिंट और टीवी दोनों ममीडियम में काम किया उन्होंने ख़ास कर आजतक और एमपी तक जैसे डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म पर अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग की उनकी रिपोर्टिंग शैली और ग्राउंड कवरेज ने उन्हें दर्शकों के बीच एक अलग पहचान दिलाई. अमित के निधन पर सीएम डॉ मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई दिग्गज नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अमित तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, मध्य प्रदेश की पत्रकारिता में विगत दो दशकों से अपनी सरलता, सहजता एवं निष्पक्ष कार्यशैली के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाने वाले @MPTakOfficial के पूर्व पत्रकार श्री अमित तिवारी जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। शोकमय परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

हिंदुस्तान ओपिनियन और उसके पाठकों की ओर से मध्यप्रदेश की मिट्टी से निकले एक बेहतरीन पत्रकार को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि. शत-शत नमन..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button