News

यतेंद्र के अनुभव का भाजपा को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली : यूपी में सियासी बिसात बिछ चुकी है. भाजपा, सपा, कांग्रेस के साथ छोटे दल भी शह-मात के खेल में जुट चुके हैँ. इस बीच यूपी भाजपा ने यतेंद्र शर्मा को मीडिया प्रभारी नियुक्त कर सभी को चौका दिया है. पेशे से पत्रकार यतेंद्र शर्मा कुछ महीने पहले ही यूपी भाजपा में प्रदेश मंत्री नियुक्त हुए हैँ. भाजपा में पत्रकारिता की पृष्ठभूमि से आकर सीधे प्रदेश मंत्री के दायित्व में आने वाले वह पहले पदाधिकारी हैँ.

चर्चित पत्रकार रहे

यतेंद्र शर्मा इंडिया न्यूज़ और उसके बाद न्यूज़ 18में दिल्ली में भाजपा बीट कवर करते थे. उन्होंने भाजपा और राजनीतिक गलियारों से जुड़ी कई बड़ी खबरें ब्रेक की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के महत्वपूर्ण दौरों को उन्होंने कवर किया है. इनमें छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री के बस्तर दौरे से लेकर पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार समेत विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव में उनकी रिपोर्टिंग की खूब सराहना हुई…

हाथरस के रहने वाले यतेंद्र शर्मा ने टीवी न्यूज़ की दुनिया में एंकरिंग भी की. पत्रकारिता में आने से पूर्व वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में 1996 से 2006 विभिन्न दायित्व का निर्वहन किया. कॉलेज सह मंत्री, जिला आंदोलन प्रमुख के बाद वह कुछ वर्ष तक उन्होंने पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया. 2002 में राष्ट्रीय राजधानी कार्यालय मंत्री के दायित्व में आने पर वह दिल्ली आए. इस दौरान उन्होंने IIT दिल्ली और संस्कृत विश्वविद्यालय का अतिरिक्त दायित्व भी निर्वहन किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button