यूपी के सीएम योगी की माता जी का 91 साल में निधन, देश में शोक की लहर

नई दिल्ली : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री बाई का 91 साल की आयु में निधन हो गया है. शुक्रवार को उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में अंतिम सांस ली. पौड़ी के एसएसपी सर्वेश पंवार और सीएम योगी के भाई महेंद्र ने निधन की पुष्टि की है.
सावित्री देवी लंबे समय से अस्वस्थ थीं और पैतृक गांव पंचूर में ही उनका इलाज चल रहा था. उनके पति आनंद सिंह बिष्ट का साल 2020 में 89 साल की उम्र में निधन हो गया था.
तब कोविड प्रोटोकॉल के चलते सीएम योगी पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे. उस दौरान उन्होंने कहा था कि यूपी में कोरोना संकट और लॉकडाउन की वजह से वे पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर पाएंगे.
सीएम योगी समेत उनके चार पुत्र और तीन पुत्री हैं. इनमें भाई मानेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, शैलेंद्र मोहन और बहनें पुष्पा देवी, कौशल्या और शशि देवी शामिल हैं.






