Opinion

यशोदा देवी के निधन पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीएम समेत मंत्रियों ने जताया दु:ख

वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र द्विवेदी को मातृशोक
रायपुर : वरिष्ठ टीवी पत्रकार धर्मेंद्र द्विवेदी की माता श्रीमती यशोदा देवी का निधन हो गया है. 65 वर्ष की आयु में उनका देवलोकगमन हुआ. उनके निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक श्री आशीष ऊषा अग्रवाल, राजनांदगांव सांसद एवं छत्तीसगढ़ भाजपा के मुख्य प्रवक्ता श्री संतोष पांडे समेत अनेक केंद्र व राज्यों के अनेक नेताओं व मंत्रियों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

श्रीमती यशोदा देवी शिक्षाविद् एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री जमुना प्रसाद शास्त्री जी की धर्मपत्नी थीं. उनका अंतिम संस्कार मैहर जिले के कुआं गांव में हुआ, जहां सभी ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी. वह महिलाओं की शिक्षा तथा सामाजिक उत्थान को लेकर अपने प्रगतिशील विचारों के लिए जानी जातीं थीं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button