Opinion

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में फ़िल्म मीडिया उपकरणों की कार्यशाला

रायपुर (जया लक्ष्मी तिवारी) : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में बुधवार को फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं फ़िल्म/मीडिया उपकरणों की प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया. जनसंचार विभाग एवं काजल फिल्म्स एन्ड रेंटल सर्विस के सयुंक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ मनोज दयाल ने कहा, कार्यशालाओं से युवाओं में क्षमता विकास होता है. उन्होंने कहा, समय के साथ समाचार पत्र एवं पूरी मीडिया इंडस्ट्री में बदलाव आया है. अख़बारों को भी बड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है. कार्टून बहुत कम समय में बहुत बड़ी और गहरी बात व्यक्त कर देता है. बड़े-बड़े लेख जो काम करते हैँ वह संदेश छोटे से कार्टून से व्यक्त हो जाता है. कार्टून हमारे जीवन में कितनी गहराई से जुड़े हैँ उसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैँ हम सबके घर में बच्चे दीवारों में कार्टून बनाकर अपनी मौलिकता को अभिव्यक्त करते हैँ.

जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष श्री राजेंद्र मोहंती ने स्वागत भाषण में कहा यह कार्यशाला छात्र-छात्राओं के कौशल विकास के उद्देश्य से आयोजित की गई है. उन्होंने कहा कार्यशाला में विभिन्न तकनीकी दक्षता वाले कैमरे प्रदर्शित किए गए हैँ जो कि छात्रों के लिए एक अभूतपूर्व अनुभव प्रदान करेंगे.
इस अवसर पर वरिष्ठ कार्टूनिस्ट श्री सागर बिसेन ने कहा, जो छात्र-छात्राएं अपने मन और इच्छाशक्ति से किसी करियर को अपनाते हैँ, उन्हें उनके लक्ष्य को हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता. उन्होंने कहा, आज तकनीक की वजह से दुनिया बहुत छोटी हो गई है. युवाओं को दुनिया भर में अवसर तलाशने चाहिए. अमेरिका जैसे देश में कार्टून और ग्राफ़िक्स में ज्ञान का बड़ा कोष संकलित किया गया है. आप कला को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं.

काजल फिल्म्स एन्ड रेंटल सर्विस के श्री अनूप चंद्राकर ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा, हम व्यावहारिक प्रशिक्षण के जरिए युवाओं को फोटोग्राफी और वीडिओग्राफ़ी से जुड़ी बारीकी सिखाएंगे. कार्यशाला में श्री आशुतोष मंडावी, श्री कपिल देव प्रजापति, एपीआर विभाग के विभागाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र खंडेलवाल समेत बड़ी संख्या में प्राध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन जनसंचार विभाग के प्राध्यापक कपिल देव प्रजापति ने किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button