News

राम मंदिर के चढ़ावा चोरों के लिए काल बनेंगे सीएम योगी, SIT रिपोर्ट में सबकी कुंडली कैद…

एसआईटी ने जाँच रिपोर्ट सौंपी, सीएम योगी लेंगे एक्शन

लखनऊ : आखिरकार अयोध्या के भव्य राम मंदिर में चढ़ावे में डाका डालने वालों के कारनामों की फाइल सीएम योगी तक पहुंच गई है.
राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण की शुरुआती जांच रिपोर्ट एसआईटी ने मंगलवार सुबह अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद को सौंप दी है. अब संजय प्रसाद इस रिपोर्ट को सीएम योगी से साझा करेंगे. सीएम योगी इस मामले में जिस तरह नाराज़ हैँ, ऐसे में यह तो तय है कि लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने वाले कितने ही बड़े क्यों न हों, उन पर योगी का हंटर ज़रूर चलेगा. बताया जा रहा है कि एसआईटी को चढ़ावा चोरी से लेकर कमीशनखोरी के खेल के पर्याप्त सुबूत मिले हैं. मंदिर में कर्मचारियों की नियुक्ति में खूब धांधली की है. चढ़ावा और दान गणना प्रक्रिया में भी बड़े हेरफेर की आशंका एसआईटी ने जताई है. उससे संबंधित तमाम सबूत जुटाए गए हैँ. गवाहों का भी जिक्र रिपोर्ट में किया गया है.
एसआईटी में शामिल लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, लखनऊ आईजी रेंज किरन एस और विशेष सचिव वित्त नील रतन सुबह करीब 11 बजे अपर गृह सचिव के पास पहुंचे. तीनों अधिकारियों ने गोपनीय जांच रिपोर्ट संजय प्रसाद को दी. अब ये रिपोर्ट मुख्यमंत्री के सामने रखी जाएगी. एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट के बाद ही इस खेल में शामिल लोगों की सांस फुल गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button