News

नीट प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे

नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर मंतर में नीट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों से जंतर मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी छात्रों ने 20 जुलाई को अपना विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया. वह जंतर मंतर से संसद मार्च की ओर मार्च करने लगे, जिससे पुलिस ने उन्हें प्रवेश पर रोक लगा दी. चूंकि संसद का मानसून सत्र सोमवार से ही शुरू हो रहा है. ऐसे में पुलिस किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती. पुलिस ने प्रदर्शकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े वहीं इससे पहले लाठीचार्च भी हुआ. इसमें कई प्रदर्शनकारी जख्मी भी हुए. पुलिस ने संसद भवन की सुरक्षा बढ़ा दी है. सवाल यह भी है कि जब संसद भवन के आसपास धारा 166 लागू थी तब अचानक प्रदर्शनकारी संसद भवन के मेन गेट तक कैसे पहुंच गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button