News

कॉकरोच जनता पार्टी का अनशन खत्म, दीपक करेंगे नड्डा से मुलाकात

नई दिल्ली : नीट मुद्दे पर कई दिनों से धरना प्रदर्शन पर जंतर मंतर में बैठे कॉकरोज जनता पार्टी के अध्यक्ष दीपक ने अपना अनशन खत्म कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक सीजेपी के कार्यकर्ता केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे. अनशन खत्म होने के साथ ही आंदोलन समाप्त होने की उम्मीद है.

उधर बताया जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी के भीतर भी काफी मतभेद उभरकर सामने आए हैं. दीपक ने जिस तरह अचानक अनशन तोड़ दिया उससे कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. माना जा रहा है कि सरकार की ओर से कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की क्या बात हुई है वह भी कार्यकर्ताओं को नहीं बताया ऐसे में पार्टी के भीतर भी मतभेद उभरने की बात सामने आ रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button