गुरनाम सिंह बने कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक, दावे से मची सियासी हलचल

नई दिल्ली : सोशल मीडिया में गंध फैलाकर खुद को बदलाव लाने वाली पार्टी बताने वाली कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर लग रहा है लोग भी खूब मजे ले रहे हैं। हरियाणा की राजनीति में तो इस पार्टी के चटकारे लिए जा रहे हैं। अब हकीकत है या सच लेकिन भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने दावा किया कि उन्हें कॉकरोच जनता पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बना दिया गया है। उनके इस दावे पर अभी कॉकचोर जनता पार्टी के संस्थापक की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने शुक्रवार देर शाम यह दावा कर राजनीतिक करंट पैदा कर दिया कि काकरोच जनता पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय संयोजक बना दिया है। चढूनी ने कहा कि काकरोज जनता पार्टी के समर्थन में मुहिम चलाने वाले युवाओं ने उन्हें राष्ट्रीय संयोजक बनाने की जानकारी दी है। उनका दावा है कि कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से एक्स पर एक सर्वे कराया गया था, जिसमें गुरनाम चढूनी को 42 लाख युवाओं ने राष्ट्रीय संयोजक बनाने की स्वीकृति दी है। गुरनाम चढूनी से जब यह पूछा गया कि यह सर्वे किसने, कब और कितने लोगों के बीच कराया तथा राष्ट्रीय संयोजक के लिए कितने दावेदार थे तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
उधर इंडियन नेशनल लोकदल के रानियां से विधायक अर्जुन सिंह चौटाला ने भी स्वयं को कॉकरोच जनता पार्टी से जोड़ लिया। अर्जुन चौटाला ने कहा कि वे कॉकरोच जनता पार्टी के पहले विधायक हैं और युवाओं की हर तरह की समस्याएं उठाने के लिए तत्पर हैं। भाजपा ने इनेलो व भाकियू की इस मानसिकता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने प्रदेश और देश के युवाओं से कहा कि यदि उन्हें हरियाणा सरकार से कोई सवाल करना है तो उन्हें मेल कर दें। विधायक को हर माह राज्य सरकार से कम से कम तीन विशेष सवाल पूछने का अधिकार है, जो कि विधानसभा सत्र में पूछे जाने वाले सवालों से अलग होते हैं।






