News

दिल्ली के होटल में आग, 21 मौत का जिम्मेदार कौन?

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के लिए 3 मई 2026 का दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं था. यहां के पॉश इलाका माने जाने वाले मालवीय नगर के फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इसकी चपेट में आने से 21 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 17 विदेशी नागरिक हैं, जो बांग्लादेश और अफ्रीकी देशों के हैं. इस हादसे की जो तस्वीरें मीडिया में दिखाई जा रही हैं वह रोंगटे खड़े कर रही हैं. इस हादसे ने एक बार फिर फायर सेफ्टी से लेकर अर्बन प्लानिंग को लेकर सरकार की योजनाओं की पोल खोलकर रख दी है. एक बार सरकारी विभाग, नेता और मंत्रियों की ओर से वही रटारटाया बयान आ गया है कि जांच कराई जा रही है.

हादसे के वीडियो में कुछ लोग जान बचाने के लिए जलती हुई इमारत की तीसरी-चौथी मंजिल से कूदते नजर आ रहे हैं. इन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने जमीन पर गद्दे भी बिछाए थे.

बेसमेंट से भी 6 से ज्यादा लोगों को निकाला गया, 40 लोगों का सुरक्षित भी बाहर निकाला गया. हालांकि इनमें से भी कई लोगों की हालत गंभीर है. आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है. पिछले 6 महीनों में दिल्ली में आग की अलग-अलग घटनाओं में 66 लोगों की मौत हो चुकी है.

जिस होटल-रेस्टोरेंट में आग लगी उस रेस्टोरेंट के पास फायर का NoC भी नहीं लिया गया था. दिल्ली सरकार के गृहमंत्री ने फायर विभाग के अधिकारियों से इस मुद्दे पर बातचीत भी की है. उसमें अधिकारी साफ बता रहे हैं कि बिल्डिंग में फायर NoC नहीं ली गई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button