News

योगी समेत चार राज्यों के सीएम के साथ मीटिंग के बाद अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

रायपुर: भारतीय राजनीति के चाणक्य और आधुनिक भारत के लौह पुरुष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश से अब नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया हो चुका है। उन्होंने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने दावा किया है कि बस्तर से नक्सलवाद खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ के बस्तर से ही नहीं पूरे देश से नक्सलवाद का सफाया किया जा चुका है। शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ का बस्तर जिला नक्सलियों से ज्यादा प्रभावित था, लेकिन आज यहां नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ में अब डर का माहौल खत्म हो चुका है।

गाय और भैंस मिलेगी आदिवासियों को

गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने के बाद पहली बार बस्तर आया हूं। बस्तर में विकास की नई शुरुआत हुई है। अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद की वजह पिछड़ापन रहा ऐसा नहीं है, नक्सली गतिविधियों की वजह से विकास कार्य बाधित रहे। छत्तीसगढ़ में विकास न होने की वजह नक्सलवाद नहीं था, बल्कि नक्सलवाद की वजह से विकास नहीं हो रहा था। 19 मई 2026 की तारीख महत्वपूर्ण है। बस्तर में विकास की नई शुरुआत हुई है। बस्तर के हर आदिवासी को एक गाय और एक भैंस देंगे। हम बस्तर संभाग में डेयरी का बड़ा नेटवर्क बनाने जा रहे हैं। वनों के वनोपज के फायदे को आदिवासियों तक पहुंचाएंगे।

कांग्रेस पर हमला बोला

यहां उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर को भारतीय संस्कृति का गहना बताया था। इस दौरे में उन्होंने कहा कि हम सबके लिए आनंद का विषय है कि बस्तर नक्सलमुक्त हो गया है। कुछ तिथियां महत्वपूर्ण हैं। 13 दिसंबर 2023 जब भाजपा सरकार बनी। मैं ये बात निसंकिच होकर कह सकता हूं कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने नक्सल उन्मूलन में हमारा सहयोग नहीं किया। जब बीजेपी की सरकार बनी तो नक्सल के खिलाफ कार्रवाई तेज की गई है और आज रिजल्ट सभी के सामने है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button