Infrastructure

फैक्ट्री में झुलस कर मौत की नींद सो गए 10 मजदूर, बढ़ सकता है आंकड़ा…जिम्मेदार कौन?

सक्ती: छत्तीसगढ़ के लिए मंगलवार का दिन बहुत ही दुखद रहा। यहां सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर में जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में 10 श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने 4 मौतों की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि 18 घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल लाया गया, जहां 6 श्रमिकों ने दम तोड़ दिया है। बाकी 12 घायलों की हालत सीरियस है। मजदूर 80 प्रतिशत झुलस गए हैं। घटना डभरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हर रोज की तरह सामान्य काम चल रहा था। इस दौरान अचानक दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्यूब फटने से हादसा हुआ है। रायगढ़ के अलावा 11 घायलों को खरसिया के पद्मावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। प्लांट के बाहर मजदूरों के परिजनों ने हंगामा कर दिया। घायलों से मिलने देने की मांग कर रहे हैं। मौके पर एडिशनल एसपी सहित भारी पुलिस बल मौजूद है। सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो भी प्लांट पहुंच चुके हैं।

उधर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा- पीड़ितों के लिए उचित मुआवजे और घायलों के उपचार की व्यवस्था की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button