नवा रायपुर में ब्राम्हण समाज का भव्य होली मिलन व नारी शक्ति का सम्मान

आरंग : नवा रायपुर में रविवार को नवा रायपुर ब्राम्हण समाज द्वारा होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ होली पर्व मनाया।इस अवसर पर समाज की सफल संचालन हेतु नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। संरक्षक मंडल में अरुण अवस्थी, समीक्षा पाठक, एस.के. झा, सुनीता झा, मुकेश त्रिपाठी, ए.पी. पांडेय एवं विष्णु दुबे को शामिल किया गया। समाज के अध्यक्ष पद पर डॉ. सूरज दुबे, संगठन सचिव के रूप में श्रीमती बिन्दु दुबे तथा कोषाध्यक्ष के रूप में श्रीमती आशा तिवारी को दायित्व सौंपा गया। उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश तिवारी, बी.एन. तिवारी एवं श्रीमती सुषमा स्थापक को नियुक्त किया गया। सह सचिव के रूप में दीपाली त्रिपाठी, शिवेश शुक्ला और सर्वेश शुक्ला तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप में श्रीमती रश्मि उपाध्याय को जिम्मेदारी दी गई।इसके अलावा युवा प्रभारी के रूप में अनुज दीक्षित एवं पं. विवेक मिश्रा को नियुक्त किया गया। महामंत्री के रूप में आवेश पांडेय, दीपेश गौतम, आनंद पांडेय, श्रीमती शकुन त्रिपाठी, श्रीमती शशि दुबे, श्रीमती नीतू ओझा एवं पवन तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। मीडिया प्रभारी के रूप में मनस्वी शर्मा, प्रमोद दुबे एवं राहुल राय तथा व्यवस्था प्रभारी के रूप में महेश तिवारी, सुनिल दुबे (सेक्टर 29), अखिलेश ओझा एवं सुनिल दुबे (सेक्टर 27) को दायित्व दिया गया। मास्टर ब्राह्मण के रूप में तनु त्रिपाठी को जिम्मेदारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।आयोजन में फूलों एवं हर्बल गुलाल से होली खेली गई तथा फाग गीतों की मधुर धुन पर सभी ने नृत्य कर पर्व का आनंद लिया।महिला सम्मान समारोह के तहत समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें अनुराधा दुबे (अंतर्राष्ट्रीय मेकअप आर्टिस्ट), शशि दुबे (शिक्षा क्षेत्र), डॉ. नीता शर्मा (होम्योपैथिक चिकित्सक), श्रेष्ठा तिवारी ओझा (चिकित्सक), आरती मिश्रा (व्यवसाय), जया लक्ष्मी तिवारी (पत्रकारिता), मंगला सोनटके (शिक्षा विभाग), मीरा शर्मा (योग विभाग), कमल कृष्ण प्रिया तिवारी (धार्मिक क्षेत्र), रूचि तिवारी (पत्रकारिता) एवं आविशी ओझा (खेल क्षेत्र) शामिल रहीं।इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. सूरज कुमार दुबे ने सम्मानित महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नारी शक्तियों को आगे भी इसी प्रकार सम्मानित किया जाता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन संगठन सचिव बिन्दु दुबे ने किया तथा अंत में कोषाध्यक्ष आशा तिवारी ने आभार व्यक्त किया।






