महिला एंकर की गोली मारकर हत्या! क्या पति है मास्टर माइंड?

रावलपिंडी: पाकिस्तान में मशहूर महिला टीवी एंकर राबिया अहसान का मर्डर हो गया है. उनकी हत्या से सनसनी फैल गई. राबिया अहसान का मर्डर रावलपिंडी के गुलशनाबाद इलाके में बने उनके घर पर हुई है. पुलिस ने घर से उनके शव को बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने उनके पति को हिरासत में लिया है. वारदात स्थल से कथित तौर पर हत्या में इस्तेमाल हथियार भी जब्त किया गया है. राबिया एक स्थानीय प्राइवेट टेलीविज़न चैनल के लिए एंकर और प्रोग्राम होस्ट के तौर पर काम करती थीं.
राबिया अहसान एक लोकल प्राइवेट टीवी चैनल के लिए एंकर और प्रोग्राम होस्ट के तौर पर काम करती थीं. रावलपिंडी के गुलशनाबाद इलाके में वह अपने घर पर मृत पाई गईं. बताया जाता है उनके ज़िस्म पर गोली का निशान थे. उधर उनके पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने क्राइम सीन की जांच करने के लिए घर का दौरा किया. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत जुटाए.
पति ने बताया हादसा, पुलिस कर रही जांच
पुलिस अधिकारी सुखेरा के अनुसार घर में काम करने वाले एक पुरुष कर्मचारी ने जांचकर्ताओं को बताया कि राबिया के पति ने गोली चलने की वारदात को हादसा बताया था. हालांकि, पुलिस इस दावे की जांच कर रही है. पंजाब फॉरेंसिक साइंस एजेंसी की टीमें घर से सबूत जुटा रही हैं. राबिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.





