बिलासपुर के गांव में अचानक पहुंचा सचिन तेंदुलकर का परिवार, सब रह गए दंग

बिलासपुर : मंगलवार और बुधवार का दिन बिलासपुर के बम्हनी गांव के लोगों के लिए बहुत ही खास था। अचानक गांव में जैसे ही कारों का काफिला रूका लोगों को लगा जरुर प्रशासन की कोई टीम दौरा करने पहुंची है, लेकिन जैसे ही कारों हर दिन टीवी पर दिखने वाले चेहरे उतरने लगे, लोगों को कुछ पल के लिए समझ में ही नहीं आया कि आखिर माजरा क्या है. कुछ ही देर में पता चला कि क्रिकेट के भगनान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का परिवार बम्हनी गांव के दौरे पर आया है.
बेटी सारा तेंदुलकर के साथ डॉ अंजलि तेंदुलकर ने बैगा आदिवासी परिवार से भेंट मुलाकात की, उनकी जरुरतों, उनकी जीवनशैली से जुड़ी बातें की. इस दौरान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का परिवार बैगा परिवार से बातचीत की.

इस दौरान सचिन तेंदुलकर के परिवार ने गांव में संचालित फुलावारी केंद्र का अवलोकन किया. वहीं आदिवासी परिवारों के बच्चों के शिक्षा , स्वास्थ और पोषण पर चर्चा की. बताया जा रहा है कि पूरा परिवार मंगलवार की सुबह 5:30 बजे पहुंचा. यह कार्यक्रम पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था. बावजूद इसके सोशल मीडिया में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें परिवार के लोग गांव वालों से मिलकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं. गांव की एक महिला सचिन तेंदुलकर के परिवार जनों को पपीता फल देती नजर आ रही हैं। वहीं सचिन का परिवार गांव की नवजात बच्चों को दुलारता दिखा.






