रजत बंसल को सरकार की इमेज बिल्डिंग की जिम्मेदारी, जनसंपर्क आयुक्त के साथ सीएम सचिवालय में बने विशेष सचिव

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नये जनसंपर्क आयुक्त कौन होंगे इस बात के कयास से आखिकरार पर्दा उठ ही गया। रजत बंसल को जनसंपर्क का नया आयुक्त और संवाद का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्हें सीएम सचिवालय में विशेष सचिव की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वह डॉ रवि मित्तल की जगह लेंगे, जिनका हालही में पीएमओ स्थानांतरण हो गया है। 2012 बैच के तेजतर्रार अधिकारी को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई है। रजत बंसल वर्तमान में विशेष सचिव सुशासन, अभिसरण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म एवं प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम हैं। उनके पास भौमिकी एवं खनिकर्म तथा प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार यथावत रहेगा। रजत बंसल धमतरी, बस्तर, बलौदाबाजार जैसे जिलों में कलेक्टर भी रह चुके हैं। बस्तर कलेक्टर रहते हुए आमचो बस्तर पहल के जरिए पर्यटन और रोजगार तथा आजीविका को बढ़ावा देने से जुड़े इनके नवाचार की देशभर में चर्चा हुई थी। इसी तरह कोरोना संकट के दौरान बस्तर के सुदूर अंचल में टीकाकरण अभियान को लोकप्रिय बनाने में उन्होंने जिस तरह के सामुदायिक प्रयास किए थे उसकी काफी सराहना की गई थी।






