News

दिग्गजों को पीछे कर लक्ष्मी वर्मा बनीं राज्यसभा उम्मीदवार, दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

रायपुर : छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर आई है। आखिरकार राज्यसभा के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान भारतीय जनता पार्टी ने कर दिया। सत्ताधारी दल भाजपा ने छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। पार्टी हाईकमान ने 6 राज्यों के लिए लिस्ट जारी की है। जिसमें छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा का नाम शामिल है। इससे पहले कई दिग्गज नेताओं के नाम रेस में बताए जा रहे थे।

मंथन के बाद 7 नामों के पैनल में से 3 नामों को अंतिम रूप दिया था। इनमें लक्ष्मी वर्मा, नारायण चंदेल और डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी का नाम शामिल था। जिसके बाद पार्टी ने राजनीति में 30 साल से सक्रिय रही लक्ष्मी वर्मा को टिकट दिया है। लक्ष्मी वर्मा के जरिए पार्टी कुर्मी और महिला वर्ग को साधना चाहती है। राज्यसभा के लिए संगठन और सामाजिक समीकरण के साथ ही मातृशक्ति को मौका दिया जाएगा।

श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व निर्वहन कर चुकी है। वह रायपुर जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता का भी दायित्व निर्वहन किया है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव ने उन्हें बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button