Opinion

जानिए आईआईटीयन बाबा ने किस महिला से की शादी….

नई दिल्ली : महाकुंभ 2025 में मीडिया में छाए रहे आईआईटीयन बाबा ने आखिकार विवाह रचा लिया है. उन्होंने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला से शादी की है. महाकंभु में आईआईटीयन बाबा अभय सिंह की रील खूब वायरल हुई थीं. बेंगलुरु की सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रतीका के साथ शादी के बाद उन्होंने कहा है कि अब वह एक बड़े अभियान में जुटने वाले हैं. अभयन सिंह ने हिमाचल में सनातन यूनिवर्सिटी बनाने के अपने बड़े मिशन का भी खुलासा किया है.

बताया जा रहा है कि बाबा ने शादी बड़े ही गोपनीय तरीके से की है. इसकी ख़बर मीडिया को भी नहीं लगी. इस शादी का खुलासा तब हुआ जब अभय सिंह अपनी दुल्हन के साथ हरियाणा के झज्जर में अपने पैतृक निवास पर परिवार से मिलने पहुंचे.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईआईटीयन बाबा ने बेंगलुरु की इंजीनियर प्रतीका के साथ 15 फरवरी 2026 को सात फेरे लिए. यह विवाह समारोह हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अघंजर महादेव मंदिर में बड़े ही सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. हिन्दू धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ इस जोड़े ने 19 फरवरी 2026 को कोर्ट मैरिज भी की, ताकि उनके रिश्ते को कानूनी मान्यता मिल सके. यहां उल्लेखनीय है कि अभय सिंह अपनी आईआईटी की डिग्री और फिर अध्यात्म की राह चुनने की वजह से महाकुंभ के दौरान देश भर के मीडिया की नजरों में आए थे. अब उन्होंने अपने बड़े मिशन का खुलासा करते हुए बताया कि वे हिमाचल प्रदेश में रहकर श्रीयूनिवर्सिटी जो की एक सनातन यूनिवर्सिटी होगी उसे बनाने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button