News

हिमंत बिस्वा सरमा दूसरी बार बने असम के सीएम, जानिए मंत्री पद की शपथ लेने वालों के नाम

Today Live Breaking News and Updates 12 May 2026  हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। गुवाहाटी में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। हिमंत बिस्वा सरमा के साथ नए मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी शपथ ली। इसी के साथ सरमा लगातार दो बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज मौजूद हैं। रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अनंता नियोग ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button