News

पीएम मोदी की टीम का हिस्सा होंगे IAS डॉ रवि मित्तल, आदेश जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस (2016 बैच) को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। लो प्रोफाइल रहकर अपने प्रशासनिक नवाचार से पहचान बनाने वाले डॉ रवि मित्तल को पीएमओ ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें पीएमओ में उप सचिव बनाया गया है। वर्तमान में वह मुख्यमंत्री सचिवालय छत्तीसगढ़ में संयुक्त सचिव के साथ आय़ुक्त जनसंपर्क एवं मुख्यकार्यपाल अधिकारी संवाद तथा विमानन विभाग में निदेशक का दायित्व भी निर्वहन कर रहे हैं। डॉ रवि मित्तल ने जशपुर कलेक्टर रहते हुए भी अपने प्रशासनिक कार्यशैली से विशेष छाप छोड़ी थी। जनंसपर्क आयुक्त के रूप में उन्होंने जिस तरह छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लागत सक्षम, तकनीक एवं लोकप्रिय माध्यमों का अधिक से अधिक प्रयोग किया उसकी काफी प्रशंसा हुई। उत्तरप्रदेश के बिजनौर के रहने वाले डॉ मित्तल ने एमबीबीएस की पढ़ाई कर संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button