News

नकटी पर जारी है सियासी संग्राम, दीपक बैज निकालेंगे पदयात्रा

रायपुर : छत्तीसगढ़ में नकटी का संग्राम का अभी जारी है. इस मुद्दे पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही. कांग्रेस अब इस मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती. इसी कड़ी में राहुल गांधी के करीबी नेता प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज एक पदयात्रा निकालने जा रहे हैं. नकटी ग्राम में गरीबो की मकान तोड़ने के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रभावित ग्रामीणों के साथ नकटी से राजभवन तक पदयात्रा कर राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौपेंगे. राज्यपाल से समय लेने हेतु प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने पत्र लिखा था, पुनः राजभवन के प्रभारी महामंत्री ने 15 जुलाई को समय लेने हेतु रिमाईंडर पत्र भेजा है.

नकटी ग्राम से निकलने वाली पदयात्रा की तैयारी हेतु आज राजीव भवन में प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने कांग्रेस की समिति के सदस्यों और कांग्रेस नेताओं की आवश्यक बैठक ली एवं दिशा निर्देश दिया.

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व विधायक अनिता शर्मा, महामंत्री दीपक मिश्रा, शहर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व महापौर एजाज ढेबर, पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा, संयुक्त महामंत्री अशोक राज आहुजा, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष उधो राम वर्मा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, शिव सिंह ठाकुर, बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन, असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक, धरसीवा ब्लाक अध्यक्ष आशिष वर्मा शामिल हुये.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button