News

अपने विधानसभा क्षेत्र के एक स्कूल में पहुँचे डिप्टी सीएम अरुण साव, जानिए क्यों की तारीफ़

लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव गुरुवार की शाम लोरमी के न्यू जनरेशन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव उमंग उत्सव में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर श्री साव ने विद्यालय के होनहार बच्चों को सम्मानित कर निरंतर आगे बढ़ने एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छात्रों एवं पालकों को संबोधित कर कहा कि,यह स्कूल लगातार उल्लेखनीय प्रगति और तरक्की कर रहा है। पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल की ख्याति दिनों दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि, शिक्षा के क्षेत्र में यह स्कूल लोरमी को आगे बढ़ रहा है। बोर्ड परीक्षा में यहां के बच्चे लगातार प्रावीण्य सूची में स्थान बना रहे हैं।

श्री साव ने कहा कि, क्षेत्र के युवाओं का चयन लगातार पीएससी में हो रहा है। ये शिक्षकों की मेहनत और पालकों के मार्गदर्शन का कमाल है। उन्होंने जनता का आभार जताते हुए कहा कि, आपके आशीर्वाद से सेवा का अवसर मिला हैं पूरी ईमानदारी से शिक्षा और खेल के लिए दो साल में ईमानदारी से काम किया है। दो साल में लोरमी की दिशा और दशा बदलती दिख रही है।

श्री साव ने बताया कि, लोरमी क्षेत्र में चारों तरफ सड़कें बन रही है। भव्य नवनिर्मित मानस मंच लोरमी का गौरव बना गया है। शहर की तस्वीर बदल गई है। मंगलम भवन के रोड की सुंदरता देखते बनती है।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह जी, राजेंद्र पाटकर जी, नरेंद्र पाटकर जी, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button