Opinion

जेपी नड्डा के बयान पर मचा सियासी घमासान, कांग्रेस ने बना रही मुद्दा

रायपुर/22 दिसंबर 2025 : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का यह बयान कि झीरम के मामले में हमला करवाने के लिए अपने लोगों को मरवाने के लिए कांग्रेसी नक्सलियों से संपर्क कर रहे थे, कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकरों से चर्चा करते हुए कहा कि नड्डा झीरम के शहीदों का अपमान कर रहे, उनके परिजनों के घावों पर नमक छिड़क रहे है। उनका बयान बेहद ही आपत्तिजनक और स्तरहीन है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि उनका इस बयान देने का आधार क्या है? जेपी नड्डा के पास इस बात का क्या सबूत है? जेपी नड्डा सिर्फ राजनैतिक उद्देश्य के लिए बयानबाजी किया है। जेपी नड्डा इस बयान के लिए माफी मांगना चाहिए। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि जेपी नड्डा पर भारतीय जनता पार्टी कार्रवाई करे।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जेपी नड्डा ने राजनीतिक बयानबाजी के लिए सारी मर्यादा को तार-तार किया है। कांग्रेस ने झीरम हमले में अपने नेताओं की पूरी एक पीढ़ी को खोया है और उस समय राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी। भाजपा केंद्र में पिछले बारह साल से सरकार में है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि झीरम घाटी कांड एक ऐसा कांड था जिसने कांग्रेस के नेतृत्व की एक पूरी पीढ़ी को ही समाप्त कर दिया था। स्वतंत्र भारत में हुई दुर्दान्त और हृदय विदारक घटना भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में घटित हुई थी इसके गुनाहगारों को सजा से बचाने के लिए भाजपा लगातार षड़यंत्र करती रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा डरती है झीरम का सच सामने आ जायेगा तो वह बेनकाब हो जायेगी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आज भी छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा की सुरक्षा को घोर नक्सल इलाके में ही क्यों हटाया गया था? झीरम नरसंहार भाजपा के लिए उसकी तत्कालीन सरकार द्वारा की गई चूक मात्र हो सकती है तथा उसकी तत्कालीन सरकार द्वारा किया गया एक षड्यंत्र मात्र हो सकता है। कांग्रेस के लिए झीरम वह घाव है जो कभी नहीं भर सकता। यह घटना देश के लोकतंत्र के माथे पर लगा वह कलंक है जो कभी नही मिट सकता। कांग्रेस ने झीरम में अपने नेताओं की पूरी पीढ़ी को खोया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झीरम के षड्यंत्र को उजागर होने का पूरा प्रयास करेगी। इस षड्यंत्र को उजागर होने में कितनी भी बाधाएं पैदा की जाए कांग्रेस उनका डट कर मुकाबला करेगी। कांग्रेस की केंद्र में सरकार बनने के बाद झीरम मामले की जांच होगी और दोषियों को सजा भी होगी। इस हमले के बाद केंद्र में भाजपा की सरकार बन गयी, राज्य में भाजपा की रमन सरकार थी दोनों ने जांच प्रभावित किया, दोषी बचे रह गये।

पत्रकार वार्ता में महेन्द्र छाबड़ा, सुरेन्द्र वर्मा, अजय साहू, नितिन भंसाली, वंदना राजपूत, सत्यप्रकाश सिंह उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button