भाजपा स्थापना दिवस में पवन साय ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मंत्र!

आतिशबाजी और गगनभेदी जयघोष के साथ भाजपा ने 46वाँ स्थापना दिवस मनाया
जिला कार्यालय में संगठन महामंत्री ने फहराया भाजपा का ध्वज
स्थापना दिवस पर उप मुख्यमंत्री शर्मा सहित विधायकगण और प्रदेश पदाधिकारी रहे एकात्म परिसर में उपस्थित
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपना 46वाँ स्थापना दिवस हर्षौल्लाश के साथ मनाया एकात्म परिसर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने भारतीय जनता पार्टी के कमल निशान वाला ध्वज फहराया जिला कार्यालय में ध्वजारोहण के दौरान
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, ,प्रदेश उपाध्यक्ष व स्थापना दिवस कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ,विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, संपत अग्रवाल, औद्योगिक विकास निगम अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, नान के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, प्रफुल्ल विश्वकर्मा , रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, अशोक बजाज, शताब्दी पाण्डे,अमरजीत सिंग छाबड़ा उपाध्यक्ष अकबर अली,सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया भारत माता सहित भाजपा के पितृपुरुष कहे जाने वाले दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर दीप्रज्वलन कर माल्यार्पण किया गया ।
उल्लेखनीय है, भाजपा ने अपने स्थापना दिवस से लेकर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाती आई है जिसमें शहर जिला सहित सभी 20 मंडलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं कार्यकर्ताओं ने अपने अपने मंडलों में ध्वजारोहण किया साथ ही अपनी घरों पर भी भाजपा का ध्वज लगाकर उसके तस्वीर अपने अपने शोसल मीडिया अकाउंट पर अपलोड की ।साथ ही कार्यालय में नारों व जयघोष के साथ आतिशबाजी की गई मिठाइयां खिलाई गई ।
भाजपा एक संगठन के साथ-साथ एक वैचारिक आंदोलन है : साय
भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय एकात्म परिसर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि भाजपा एक संगठन के साथ-साथ एक वैचारिक आंदोलन है। भाजपा के लक्ष्य, कार्यपद्धति और विचार को हम अपनी अंतरात्मा में संजोकर आगे बढ़ें ताकि भाजपा के रूप में स्थापित यह वैचारिक आंदोलन को उसके लक्ष्य तक पहुँचाने का संकल्प आज हम सब लेकर आगे बढ़ें। भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा तक की राजनीतिक यात्रा के संघर्षों, बलिदानों की याद दिलाते हुए श्री साय ने कहा कि हमारी पाँच-पाँच पीढ़ियाँ भाजपा के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए खप गईं। आज केंद्र और छत्तीसगढ़ समेत अनेक राज्यों में भाजपा व उसके गठबंधन की सरकार काम कर रही है। भाजपा के प्रति व्यक्त इस जन-विश्वास पर खरा उतरना आज हमारे लिए एक चुनौती भी है और इन चुनौतियों को पारकर आगे बढ़ने का अवसर भी है। अपने आपको दाँव पर लगाकर हम दुनिया को सर्वश्रेष्ठ देने का सिद्धांत भारत ने दिया है, उस सिद्धांत का अनुपालन करने में भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता प्राण-प्रण से जुटेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा , प्रदेश संगठन महानमंत्री पवन साय जी, संजय श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकूर, विधायक राजेश मूणत जी, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू , प्रफुल्ल्ड विश्रकर्मा , अकबर अली, आशु चंद्रवंशी, गोपी साहू, सत्यम दुवा, तुषार चौपड़ा , खेम कुमार सेन, अनिल बाघ, सहित पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे |