News

नरोत्तम को नहीं मिला टिकट, आशुतोष पर बीजेपी ने जताया भरोसा

नई दिल्ली : अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी. इनमें दतिया की हाईप्रोफाइल सीट पर सभी की नजरें थी. इस सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा की दावेदारी लगभग तय मानी जा रही थी, लेकिन पार्टी ने एक बार फिर चौकाते हुए वहां से आशुतोष तिवारी को टिकट दे दिया है. वह पूर्व संगठन मंत्री तथा वर्तमान में हाउसिंग बोर्ट के चेयरमैन हैं. बताया जा रहा है कि नरोत्तम मिश्रा ने बकायदा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी थी. यहां तक की उन्होंने नामांकन फॉर्म भी ले लिया था. हालांकि उन्हें टिकट नहीं मिलने से उनके समर्थकों में निराशा होना स्वाभाविक है. वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि नरोत्तम मिश्रा को संगठन राष्ट्रीय महासचिव बनाने की तैयारी में है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button