Sustainability

धन्वन्तरि जयंती पर जननी सुरक्षा-प्राकृतिक प्रसव विषय पर संगोष्ठी

रायपुर : विश्व आयुर्वेद परिषद, छत्तीसगढ़ प्रान्त द्वारा रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त कार्यालय जागृति मंडल में जननी सुरक्षा-प्राकृतिक प्रसव विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भारतीय स्वास्थ्य चिंतन के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक डॉ अशोक काले मुख्य वक्ता रहे. उन्होंने कहा, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी लाल किले से अपने संबोधन में जननी सुरक्षा एवं प्राकृतिक प्रसव के महत्व पर बल दे चुके हैँ. यह सिर्फ जननी एवं शिशु के जीवन सुरक्षा का प्रश्न नहीं है, अपितु यह लगातार बढ़ते सिजेरियन का चलन जनसांख्यिकी चुनौतियाँ भी उत्पन्न पैदा कर रहा है. उन्होंने कहा, दो सिजेरियन ऑपरेशन होने के बाद तीसरे बच्चे की इच्छा होने पर भी मातृशक्ति प्रसव से डर जाती हैँ. उन्होंने कहा, संस्थागत प्रसव के नाम पर मातृशक्ति और शिशु के स्वास्थ्य से हो रहे खिलवाड़ पर सचेत होना होगा.
उन्होंने कहा, प्राकृतिक प्रसव से दूरी और सिजेरियन के बढ़ते चलन से लोगों को आर्थिक बोझ भी झेलना पड़ता है क्योंकि कुछ दशकों पूर्व प्राकृतिक प्रसव होने से चिकित्सा सेवाओं पर अत्यधिक बोझ नहीं था. उन्होंने कहा, बर्थ कैम्पेनियन को लेकर देश में कानून व नियमन ढांचा पर्याप्त है किन्तु इसके विषय में जागरूकता न होने से इसका अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आ रहा. उन्होंने कहा आजकल सीजर ऑन डिमांड का चलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है. यह मातृशक्ति के स्वास्थ्य और उनकी प्रसव क्षमता को कमजोर करता है. उन्होंने बताया कि विश्व आयुर्वेद परिषद, ग्राहक पंचायत जैसे अनेक संगठन प्राकृति प्रसव के महत्व को जन-जन तक ले जाने का कार्य कर रहे हैँ. इसके विषय में जागरूकता लाने में समाज में चिकित्सकों एवं प्रबुद्ध जनों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. अपने संबोधन के दौरान डॉ अशोक काले ने बताया कि कैसे ब्रिटिश काल से सिजेरीयन पद्धति का चलन ।भारत में थोपा गया. उन्होंने बताया कि आज की जीवनशैली भी कुछ इस तरह है कि मातृशक्ति
प्राकृतिक प्रसव के लिए तैयार नहीं हो पाती और उसे मज़बूरी में सिजेरियन की ओर आगे बढ़ना पड़ता है.
संगोष्ठी की प्रस्तावना श्री गिरधारी सागर ने रखी. उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के जीवन स्तर की श्रेष्ठता का मूल्यांकन जननी एवं शिशु सुरक्षा के आधार पर किया जाता है. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जननी सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करना है. प्राकृतिक प्रसव के लाभों के प्रति जागरूकता फैलाना और यह स्पष्ट करना है कि सुरक्षित मातृत्व केवल एक चिकित्सकीय विषय नहीं, बल्कि एक सामाजिक, आर्थिक और मानवीय उत्तरदायित्व है। सुरक्षित माँ और स्वस्थ शिशु से ही एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर डॉ मीनाक्षी दुबे ने सामान्य प्रसव के लाभ बताए. उन्होंने बताया इससे महिला बहुत जल्दी सामान्य दिनचर्या में लौट आती हैँ. इससे सर्जिकल दुष्परिणाम बहुत कम होते हैँ. उन्होंने कहा, सामान्य प्रसव के लिए गर्भवती महिला को उसके अनुकूल तैयार किया जाना चाहिए. इसके लिए उसके पोषण के साथ मनोवैज्ञानिक समर्थन काफी महत्व होता है. उन्होंने सिजेरियन व्यवस्था को चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुरूप उपयोग किया जाना चाहिए . परिचर्चा मे डॉ. नम्रता सिरमौर, डॉ. पल्लवी क्षीर सागर, श्रुति गजेन्द्र, डॉ. अनामिका सिंह भी ने सामान्य प्रसव पर अपने-अपने विचार साझा किए. विचार-मंथन में यह बात सामने आई कि राज्य में लगभग 30 प्रतिशत प्रसव सिजेरियन प्रतिवर्ष हो रहे हैं. जिनमें 90 प्रतिशत आंकड़े निजी अस्पतालों के हैं. इस पर चिंता जाहिर की गई कि इसके बावजूद मातृ मृत्यु भी सैकड़ा पार कर गई है. शासन से आग्रह किया गया कि निजी नर्सिंग होम व अस्पतालों का प्रतिमाह ऑडिट कराया जाए और उसे संज्ञान में लेकर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
यह भी निश्चय हुआ कि डॉक्टर्स एवं समाजसेवियों की टीम का गठन होगा। वे प्रतिमाह अस्पतालों का दौरा करेंगे, वहां के सिजेरियन प्रसव के आंकड़ों व कारणों की जानकारी का अध्ययन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे, जिससे अनावश्यक सर्जरी हतोत्साहित हो।
यह कार्यक्रम विषय अनुरूप मातृ शक्ति को समर्पित रहा . महिलाओं के विषय पर महिलाओं ने ही अपना मतैक्य रखा व शासन चलाने वाली महिलाओं ने सुना समझा. कार्यक्रम में विश्व स्वास्थ्य परिषद के अध्यक्ष मनोहर लहेजा, कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा,
डॉ. ममता साहू अध्यक्ष महिला आयोग, आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति श्री प्रदीप कुमार पात्रा, सक्षम के प्रान्त संगठन मंत्री श्रीराम राजवाड़े, डॉ मीनाक्षी, डॉ रोहन दीक्षित, डॉ कृष्णा दास डॉ नरेन्द्र मिश्र ‘हरेंद्र पटेल समेत बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन डॉ चन्द्रेश्वर सिन्हा ने किया बदेमातरम गायन के साथ समापन हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button