Appointment

ये हैं देश के 40 प्रतिभाशाली पत्रकार, समाचार4मीडिया ने किया सम्मानित

नई दिल्ली : एक्सचेंज4मीडिया समूह की हिंदी वेबसाइट ‘समाचार4मीडिया’ की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित सम्मान समारोह ‘समाचार4मीडिया पत्रकारिता 40 अंडर 40’ का भव्य आयोजन सोमवार को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में संपन्न हुआ।

इस गरिमामय समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने देशभर से चयनित युवा पत्रकारों को सम्मानित किया और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

बता दें कि ‘समाचार4मीडिया पत्रकारिता 40 अंडर 40’ देश के उन युवा पत्रकारों को सम्मानित करने का प्रतिष्ठित मंच है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और उत्कृष्ट कार्य के दम पर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस वर्ष भी प्रिंट, टीवी और डिजिटल मीडिया से जुड़े 40 वर्ष से कम आयु के पत्रकारों को इस सम्मान से नवाजा गया।

समारोह से पहले पूरे दिन ‘मीडिया संवाद 2026’ का आयोजन किया गया। ‘मीडिया: कल, आज और कल’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में देश के वरिष्ठ पत्रकारों, संपादकों, मीडिया लीडर्स और विशेषज्ञों ने मीडिया के बदलते स्वरूप, पत्रकारिता के भविष्य, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नई तकनीकों और इंडस्ट्री के सामने मौजूद अवसरों एवं चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।

युवा पत्रकारों को मिला सम्मान और प्रेरणा

‘समाचार4मीडिया पत्रकारिता 40 अंडर 40’ सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि युवा पत्रकारों की प्रतिभा, मेहनत और प्रतिबद्धता का उत्सव है। यह मंच नई पीढ़ी के पत्रकारों को पहचान देने के साथ-साथ उन्हें देश के वरिष्ठ मीडिया प्रोफेशनल्स, नीति-निर्माताओं और सार्वजनिक जीवन के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों से संवाद और सीखने का अवसर भी प्रदान करता है।

प्रतिष्ठित जूरी ने किया चयन

इस वर्ष भी ‘हिन्दुस्तान’ के एडिटर-इन-चीफ शशि शेखर ने जूरी चेयर की भूमिका निभाई. प्रतिष्ठित जूरी पैनल में  ‘बिजनेसवर्ल्ड ग्रुप’ और ‘एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप’ के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा, ‘बीएजी नेटवर्क’ की सीएमडी और ‘न्यूज24’ की एडिटर-इन-चीफ अनुराधा प्रसाद, केंद्रीय सूचना आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, ‘आजतक’, ‘गुड न्यूज टुडे’ और ‘इंडिया टुडे’ के न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद, ‘अमर उजाला’ (डिजिटल) के संपादक जयदीप कर्णिक, ‘इंडिया हैबिटेट सेंटर’ के डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) के.जी. सुरेश, ‘लाइव टाइम्स’ के डायरेक्टर (न्यूज) दीपक चौरसिया, बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (BCCL) के कॉरपोरेट अफेयर्स हेड राहुल महाजन, ‘जी न्यूज’ के मैनेजिंग एडिटर राहुल सिन्हा तथा ‘इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी’ के पूर्व प्रेजिडेंट राकेश शर्मा शामिल रहे.

इसके अलावा जूरी में वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत, ‘आजतक’ के कंसल्टिंग एडिटर संत प्रसाद राय, ‘Loud India TV’ के फाउंडर और एडिटर-इन-चीफ संतोष भारतीय, वरिष्ठ पत्रकार सतीश के. सिंह, ‘टाइम्स नेटवर्क’ में मैनेजिंग एडिटर-डिजिटल (हिंदी व क्षेत्रीय भाषाएं) शमशेर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी, ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ के सीनियर कंसल्टिंग एडिटर सुमित अवस्थी, वरिष्ठ पत्रकार वाशिंद्र मिश्र, ‘अमर उजाला’ के सलाहकार संपादक विनोद अग्निहोत्री तथा ‘दैनिक जागरण’ के कार्यकारी संपादक विष्णु प्रकाश त्रिपाठी भी शामिल रहे. जूरी ने विभिन्न मानकों पर गहन मूल्यांकन के बाद विजेताओं का चयन किया.

यह ‘समाचार4मीडिया पत्रकारिता 40 अंडर 40’ का चौथा संस्करण था. पिछले वर्षों की तरह इस बार भी इस पहल ने युवा पत्रकारों की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का काम किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button