News

खरात के साथ कथित अश्लील वीडियो मामले में महिलाओं की पहचान कर रही पुलिस?

नई दिल्ली : स्वयंभू बाबा ज्योतिष के नाम पर यौन संबंध बनाने वाला अशोक खरात पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। एक ओर इस मामले ने महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल ला दिया है। वहीं पुलिस अब इस गंदे खेल में शामिल उन महिलाओं की तलाश भी कर रही है, जो बाबा से आशीर्वाद लेने के नाम पर अवैध संबंध के खेल में शामिल थीं। बताया जा रहा है कि इनमें बड़ी संख्या हाईप्रोफाइल महिलाओं की भी है, जिन्हें अब पुलिस गिरफ्तारी का डर सता रहा है।
एक ओर जहां उन्हें पुलिस पूछताछ के लिए बुला सकती है वहीं इससे उन्हें नाम उजागर होने का भी डर सता रहा है। सवाल यह है कि क्या स्वयंभू बाबा के साथ ही इस खेल में शामिल महिलाएं भी दोषी हैं। क्या पुलिस बाबा की तरह ही कथित अश्लील वीडियो में शामिल महिलाओं को भी गिरफ्तार करेगी। क्या बाबा की आड़ में कई दूसरे चेहरे बचने की फिराक में हैं। वहीं सोशल मीडिया में इस मामले में लगातार लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है, जहां लोग उन महिलाओं के ऊपर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं जो इन कथित अश्लील वीडियो में नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है इनमें से कई महिलाएं यह कहकर खुद को पाक साफ बताने में जुटी हैं कि स्वयंभू बाबा ने ज्योतिष के नाम पर उन्हें गुमराह किया। सवाल यह भी है कि कथिल अश्लील वीडियो में दिख रही महिलाएं क्या अपनी मर्जी से अवैध संबंध के इस खेल में शामिल थीं ? क्या इस खेल में कोई संगठित गिरोह काम कर रहा था। यहां उल्लेखनीय है कि अशोक खरात से कथित संबंधों के कारण ही महाराष्ट्र की महिला आयोग अध्यक्ष को इस्तीफा देना पड़ा। राजनीतिक बवाल मचने के बाद उन्हें एनसीपी की महिला विंग अध्यक्ष पद से भी हटना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button