Appointment

प्रज्ञान करेंगे इंडियन क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों का सलेक्शन!

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को नया चेयरमैन नियुक्त किया है.वह अजीत अगरकर की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे. ओझा को यह अहम जिम्मेदारी उनके करियर में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने की सीनियरटी के आधार पर मिली है.
की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) में शामिल अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे ने सलेक्शन कमेटी के सदस्य की नियुक्ति के लिए पप्रोसेस पूरी की.
दोनों ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई मुख्यालय में आवेदकों की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के बाद रमेश पोवार के नाम की सर्वसहमति से सिफारिश की.
इसके साथ ही पूर्व क्रिकेटर रमेश पोवार को भी सलेक्शन कमेटी के नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. बोर्ड ने पूर्व अध्यक्ष अजीत अगरकर के कार्यकाल की जमकर सराहना की, जिनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने तीन आईसीसी ट्रॉफियां, दो एशियाई खेल में खिताब और एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे. नई कमेटी में अब अब प्रज्ञान ओझा अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे.

उनके साथ इस टीम में शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पोवार को मेंबर के रूप में जगह दी गई है। इस पूरी सेलेक्शन कमिटी का मुख्य काम टीम के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सलेक्ट करना और मैच के मुताबिक सही टीम चयन करना है। अब ओझा की लीडरशिप वाली इस कमेटी पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टीम की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सही और निष्पक्ष फैसले लेने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button