Appointment

एअर मार्शल रहे जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के सीईओ, हर स्टाफ पर रखेंगे नज़र…

नई दिल्ली : करोड़ों हिन्दुओं के आस्था के केंद्र अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर में पहले सीईओ की नियुक्ति हो गई है. इस पद के लिए जितने भी नाम चल रहे थे, सभी ख़ारिज हो गए हैँ. राम जन्मभूमि मंदिर के सीईओ की जिम्मेदारी एअर मार्शल जितेंन्द्र मिश्रा को मिली है.

सीईओ जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में ही मंदिर की तमाम व्यवस्था का संचालन होगा. ट्रस्ट के सचिव के निर्देश पर सीईओ मंदिर की तमाम गतिविधियों और व्यवस्था को ठीक करेंगे. उल्लेखनीय है कि राम जन्मभूमि मंदिर में दान चोरी का मामला सामने आने के बाद से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे. इस पर वर्तमान प्रबंधन की काफ़ी किरकिरी हुई. चढ़ावे में चोरी से भक्तों की आस्था पर प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही थी. इसके बाद ट्रस्ट ने सीईओ की नियुक्ति का निर्णय लिया. लगभग 2 महीने चली प्रक्रिया के बाद एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का पहला सीईओ नियुक्त किया गया है. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान खूब चर्चा में रहे थे. वह भारतीय वायुसेना के वेस्टर्न कमांड के चीफ के पद पर कार्यरत थे. इस पद से वे 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त हुए थे. अब उन्हें नई जिम्मेदारी मिल गई है.

यह वही अधिकारी हैं, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में पर्दे के पीछे रहकर एक ऐसा तकनीकी करिश्मा कर दिखाया था, जिसने युद्ध की पूरी तस्वीर ही पलट कर रख दी थी और भारत की जीत हुई..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button