News

क्या सिया अग्रवाल को होगी फांसी, उज्जवल निकम के पास पहुंचा केस

पुणे : सिया अग्रवाल ने जिस तरह अपने होने वाले पति के साथ हैवानियत की है, उससे देशभर में मांग उठ रही है कि उसे फांसी की सजा दी जाए. महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फण्डनवीस ने केतन अग्रवाल के माता-पिता से दो दिन पहले मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सीएम से एक ऐसी मांग रखी जिससे अब यह केस काफी मजबूत हो गया है. केतन के माता पिता ने मांग करते हुए कहा इस केस की पैरवी उज्जवल निकम करें. वही उज्ज्वल निकम जिन्होंने कसाब समेत कई आतंकवादियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाया है. महाराष्ट्र के पुणे में हुए सनसनीखेज केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक बहुत बड़ा मोड़ सामने आया है. 26/11 मुंबई आतंकी हमले के कसाब केस और देश के कई कई हाई-प्रोफाइल मामलों में सरकार का पक्ष रखने वाले देश के दिग्गज सरकारी वकील और राज्यसभा सांसद उज्ज्वल निकम अब इस केस को लड़ेंगे.  महाराष्ट्र सरकार ने केतन अग्रवाल मर्डर केस में उज्ज्वल निकम को ‘विशेष लोक अभियोजक’ नियुक्त किया है. यह फैसला मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पीड़ित और पीड़ित परिवार की मुलाकात के बाद लिया गया है. वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें फोन किया था. सीएम ने उन्हें जानकारी दी कि मृतक केतन अग्रवाल के पिता ने उनसे मुलाकात की है और इस केस में उज्ज्वल निकम को सरकारी वकील नियुक्त करने की मांग की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button