सपना चौधरी के साथ शो कर मशहूर हुए पेप्सी नहीं रहे, हार्ट अटैक से मौत

नई दिल्ली : हरियाणा की सुपरस्टार सपना चौधरी के साथ स्टेज पर अक्सर नजर आने वाले फेमस हरियाणवी स्टार पेप्सी शर्मा का निधन हो गया है. उनते निधन से हरियाणा समेत देशभर में फैले उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। उत्तरप्रदेश से लेकर दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में वह स्टेज शो करते थे। सपना चौधरी के साथ स्टेज पर उनकी जुगलबंदी लोगों को खूब पसंद आती थी। पेप्सी शर्मा की उम्र सिर्फ 38 साल थी। मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी जिसके बाद हॉस्पिटल में भर्तीय कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी जान चली गई। स्टेज पर सपना चौधरी के साथ परफॉर्मेंस को लोगों ने खूब पसंद किया। इंडियन आइडल के मंच पर अपने गाने से करण जौहर और शेखर रवजियानी को थिरकने पर मजबूर करने वाले इस स्टार के लाखों प्रशंसक थे।
पेप्सी शर्मा ने कई पॉपुलर रागनियां गाकर लोगों के दिलों में लंबे समय तक राज किया। सपना चौधरी समेत हरियाणा की कई स्टेज परफॉर्मर के साथ काम किया। उन्होंने हरियाणवी कल्चर को देशभर में पहचान दिलाई। क्या बड़े क्या छोटे पुरुष और महिलाएं सभी उनके संगीत के प्रेमी थे। पेप्सी शर्मा का निधन हरियाणा म्युजिक इंडस्ट्री के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पेप्सी शर्मा अमरोहा के पतला गांव के रहने वाले थे।






