News

रेखा और राज बब्बर के बीच कुछ तो था, बेटे का आया रिएक्शन…

नई दिल्ली। सुंदरता के मामले में नई एक्ट्रेस को भी पीछे छोड़ देने वाली रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर की ख़बरें तो आपने बहुत सुनी होगी लेकिन बॉलीवुड में इन दिनों रेखा (Rekha) और राज बब्बर (Raj Babbar) के प्यार के किस्से पर काफी चर्चा हो रही है। कहा तो यह भी जा रहा है कि रेखा, राज बब्बर के इश्क में इस कदर दीवानी थीं कि वह एक्टर के पीछे-पीछे नंगे पांव दौड़ गई थीं।

80 के दशक में स्मिता पाटिल के निधन के बाद राज बब्बर के जीवन में रेखा का आना हुआ। दोनों के बीच कुछ समय तक रिश्ता भी था। ऐसी भी अफवाहें हैं कि एक बार रेखा, राज के पीछे दौड़ रही थीं। अब इन अफवाहों पर राज के बेटे आर्य बब्बर (Arya Babbar) ने रिएक्शन दिया है। विक्की लालवानी के साथ बातचीत में जब आर्य बब्बर से राज और रेखा के लिंक-अप की अफवाहों के बारे में पूछा गया। साथ ही यह भी पूछा गया कि एक रोज रेखा को राज के पीछे-पीछे दौड़ते हुए देखा गया था। आर्य ने मजाकिया अंदाज में इन अफवाहों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा-आपका सवाल जो है वो बता रहा है कि पापा और रेखा जी के बीच एक दौड़ हुई थी। इससे क्या साबित होता है? यही कि वे दोनों फिट थे। 

रेखा की ओर आकर्षित थे राज?

जब आर्य से पूछा गया कि राज बब्बर रेखा से आकर्षित हो गए थे। इस बारे में अभिनेता ने कहा, “इतनी खूबसूरत महिला हैं। कौन आकर्षित नहीं होगा। क्या आप अट्रैक्टेड फील नहीं करोगे। मैं भी आकर्षित हो जाता। अगर वह आकर्षित हुए तो हुए। वह इंसान हैं। उसमें क्या गलत है?”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button