सरेंडर करने पहुंचा ट्विशा का पति, भोपाल पुलिस दर्ज करेगी बयान

भोपाल : ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में समर्थ सिंह ने कानून से भागने के बजाय सरेंडर का रास्ता अपनाया है। जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे समर्थ सिंह को स्थानीय पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया। समर्थ सिंह अभी भी जिला कोर्ट में पुलिस की अभिरक्षा में है। स्थानीय पुलिस उन्हें भोपाल पुलिस को सौंपेगी।
ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे थे, लेकिन जज आशुतोष सोनी ने सरेंडर लेने से इनकार कर दिया। जज ने कहा कि जहां पर केस चल रहा है, वहां पर जाना होगा. केस भोपाल जिला अदालत में चल रहा है।
मीडिया के सवालों पर नहीं खोली जुबान
कोर्ट परिसर में जब समर्थ सिंह आत्मसमर्पण करने के लिए पहुंचा तो मीडियावालों ने उसे घेर लिया। इस दौरान पत्रकार लगातार उससे सवाल कर रहे थे ऐसे में उसने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और अपनी पहचान छिपाने के लिए समर्थ ने मुंह पर मास्क और आंखों पर काला चश्मा लगाए हुए था। अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक त्विषा की मौत के बाद से ही समर्थ गायब था और छिपा हुआ था।
एक नई जानकारी यह भी निकलकर सामने आ रही है कि सुसाइड के कुछ घंटे पहले ट्विशा ब्यूटी पार्लर गई थी। यहां ट्विशा ने तीन घंटे बिताए थे। सीसीटीवी फुटेज में ट्विशा हेड मसाज करवाती दिखीं। ये सीसीटीवी मौत के तीन घंटे पहले का है। सवाल है कि क्या सुसाइड की वजह ससुराल से कथित प्रताड़ना के अलावा कुछ और तो नहीं।






