नक्सलवाद खत्म होते ही सचिन पहुंचे बस्तर, करेंगे ये बड़ा काम

Sachin Tendulkar In Chhattisgarhtour: क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को छत्तीसगढ़ बहुत पसंद आया है. वह यहां की जनजातीय संस्कृति से काफी प्रभावित हैं। यही वजह है कि महीने में दूसरी बार उनका परिवार छत्तीसगढ़ के दौरे पर है। इस बार तो परिवार के साथ सचिन भी बस्तर के दंतेवाड़ा पहुंचे हैं। यहां आदिवासी बच्चों ने जब अपने बीच क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को देखा तो वह खुशी से झूम उठे। सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ बुधवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए, जहां वह प्राइवेट जेट से सीधे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से सीधे दंतेवाड़ा जिले के छिंदनार गांव पहुंचे थे। यहां सचिन का आदिवासी परंपरा से स्वागत किया गया। इस दौरान सचिन ने अपने परिवार के साथ आदिवासी बच्चों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की तो बच्चें खुश हो गए। सचिन को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे थे। सचिन ने यहां 50 मैदान विकसित करने की योजना बनाई है, जिसमें उनके फाउंडेशन से आर्थिक मदद ली जाएगी। कुछ दिन पहले ही सचिन का परिवार बिलासपुर भी आया था, जहां आंगनबाड़ी केंद्र में छोटे बच्चों के साथ समय भी बीताया।






