News

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के सीएम!, बधाई देने वालों की जुट रही भीड़

नई दिल्ली : आखिरकार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर कौन बैठेगा इस नाम के कयास पर विराम लगता दिख रहा है। सूत्रों के मुताबिक अगले कुछ ही घंटों में बिहार के नये सीएम का ऐलान हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक सम्राट चौधरी का नाम सीएम के लिए फाइनल कर लिया गया है। अब सिर्फ उनके नाम के घोषणा की औपचारिकता बाकी है। बताया जा रहा है कि यह खबर उनके समर्थकों को भी पता चल चुकी है, यही वजह है कि पटना स्थित उनके आवास पर प्रदेश भर के समर्थकों के आने का सिलसिला जारी है। नीतीश कुमार के राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होने के निर्णय तथा राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद से ही बिहार के सीएम के लिए कई नाम राजनीतिक फिजा में दौड़ रहे थे। सूत्रों के मुताबिक 12 या 13 अप्रैल को नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं वहीं इसके बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक आयोजित होगी, जिसमें सम्राट चौधरी के नाम पर अधिकृत मुहर लगेगी। यानी सम्राट चौधरी के नाम की यदि घोषणा होती है तो प्रदेश को एक युवा और तेज तर्रार सीएम मिलने जा रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सम्राट चौधरी पर जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर समेत कांग्रेस और आरजेडी ने भी काफी निशाना साधा था। इसका लाभ उन्हें मिलता दिख रहा है। सम्राट चौधरी की छवि एक आक्रामक और जमीनी राजनेता के साथ वह पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भरोसेमंद भी माने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button