देश के सबसे युवा वित्त मंत्री ने पेश किया बजट, जानिए कैसे छत्तीसगढ़ बनेगा ग्रोथ इंजन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राज्य का बजट 2026-27 पेश किया. उन्होंने श्रीराम मंदिर में पहले दर्शन किया, इसके बाद विधानसभा पहुंचे. 172 लाख करोड़ का बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा, हम पॉलिसी से परिणाम की ओर बढ़ रहे हैँ. इस बार बजट को SANKLP की थीम दी गई है. S से समावेशी विकास, A से अधोसंरचना की अवधारणा तय की गई है.मैनपाट के विकास के लिए 5 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है. बस्तर और सरगुजा में निवेश के लिए प्रोत्साहन किया जाएगा. जगदलपुर में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनेगा.बस्तर में कई जगह बैंक ब्रांच खोले जाएंगे. अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैँ. मुख्यमंत्री बस योजना के लिए 10 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है. बस्तर विकास प्राधिकरण हेतु 75 करोड़ रूपये का आवंटन हुआ है. बस्तर-सरगुजा में मेडिकल कॉलेज हेतु 50 करोड़ रूपये प्रदान किए गए हैँ.
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कक्ष में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करने से पूर्व मुलाकात की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने वित्त मंत्री को आगामी बजट के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला तथा छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार की जनकल्याणकारी प्राथमिकताओं, सुशासन और समावेशी विकास के संकल्प को यह बजट और अधिक सशक्त आधार प्रदान करेगा।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सहित मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रीगण तथा वित्त सचिव श्री मुकेश बंसल उपस्थित थे।






