Appointment

राजीव कृष्ण बने यूपी पुलिस के नए DGP, योगी सरकार ने जारी किया आदेश…

लखनऊ : योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस को नया बॉस दे दिया है. काफी समय बाद प्रदेश को एक नया फुलटाईम डीजीपी मिल गया है. यह जिम्मेदारी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को सौंपी गई है. राजीव कृष्ण इससे पहले कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक थे.

इस पद के लिए रेणुका मिश्रा (1990 बैच),पियूष आनंद (1990 बैच) और राजीव कृष्ण (1991 बैच) के नामों का एक पैनल संघ लोक सेवा आयोग को भेजा गया था.
उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में पिछला कुछ समय डीजीपी पद के लिहाज से स्थायित्व भरा नहीं रहा है. इससे पहले 11 मई 2022 को तत्कालीन पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल को उनके पद से हटा दिया गया था. उसके बाद से यूपी में लगातार कार्यवाहक डीजीपी की ही तैनाती की जा रही थी.
उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी बनाए गए राजीव कृष्ण 1991 बैच के आईपीएस अफसर हैं. आईपीएस बनने के बाद राजीव कृष्ण इलाहाबाद, बरेली, कानपुर और अलीगढ़ में ASP रहे. एसपी सिटी अलीगढ़ में अक्टूबर 1995 से अगस्त 1996 तक रहे.

राजीव कृष्ण को एक ईमानदार और तेज तर्रार पुलिस अफसर माना जाता है. एसपी के रूप में राजीव कृष्ण का पहला जिला फिरोजाबाद था, जहां वह 10 मई 1997 को एसपी बनाए गए थे. फिरोजाबाद के बाद राजीव कृष्ण इटावा, मथुरा, फतेहगढ़, बुलंदशहर, नोएडा और आगरा के एसएसपी रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button