Site icon Hindustan Opinion

बकरीद पर नमाज को लेकर CM योगी का आदेश

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था और आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने बकरीद और बड़ा मंगल की तैयारियों पर पुलिस को विशेष एहतियात करने को कहा। सीएम योगी ने साफ कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी की इजाजत नहीं होगी और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परंपरागत स्थानों पर ही मजहबी आयोजन कराए जाएं और सड़क जाम कर नमाज की अनुमति किसी भी हालत में न दी जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के डीएम, कमिश्नर, एसपी और आईजी को निर्देश दिए कि ईदगाहों और संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए।

त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है। बैठक में मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह, डीजीपी राजीव कृष्णा और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश भी मौजूद रहे।

अवैध स्लॉटर हाउस पर चलेगा अभियान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को अवैध स्लॉटर हाउस और खुले में मांस बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही अवैध खनन और भू-माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर भी बड़ा फैसला लिया. अब हर विकास खंड में साप्ताहिक चौपाल लगाई जाएगी, जहां लोगों की शिकायतों का मौके पर समाधान किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और जनता को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून व्यवस्था और जनसुनवाई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं होगी.

Exit mobile version