Site icon Hindustan Opinion

विकास मिश्रा होंगे सीधी के नये DM, कलेक्टर नहीं कहतें है खुद को लोक सेवक

रायपुर : डॉ मोहन यादव ने सीधी जिले के कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी 2012 बैच को शिकायत मिलने पर तत्काल हटाने का निर्देश दिया और उनकी जगह पर 2013 बैच के अधिकारी विकास मिश्रा को नया कलेक्टर बनाया है। खास बात यह  है कि विकास मिश्रा एक बहुत ही विनम्र अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं, यह खुद को कलेक्टर के बजाय लोक सेवक कहकर सुर्खियों में आए थे, इसके लिए बकायदा इन्होंने नेम प्लेट में भी लोक सेवक लिखा था, जिसकी शिवराज सिंह चौहान ने भी तारीफ की थी। विकास मिश्रा वर्तमान में अपर सचिव मुख्यमंत्री तथा आयुक्त आर्थिक, सांख्यिकी मध्यप्रदेश भोपाल तथा पदेन सचिव मध्य प्रदेश राज्य सांख्यिकी आयोग (अतिरिक्त प्रभार) हैं। इससे पहले वह डिंडोरी जिले के कलेक्टर रह चुके हैं।

Exit mobile version