नोएडा : यूपी में एक बार फिर योगी की पुलिस ने कट्टरपंथी मजहबी अपराधी को ऐसी सज़ा दी है कि अब देशभर में गाजियाबाद पुलिस की वाहवाही हो रही है.
गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में बीती 28 तारीख को सूर्या चौहान की मौत के बाद लगातार पुलिस की टीम मुख्य आरोपी असद की तलाश कर रही थी. असद भी पुलिस को खूब चकमा दे रहा था. इसी बीच रविवार की सुबह असद और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. असद ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, बस फिर क्या था असद को पुलिस ने प्रसाद दे दिया… जिसके बाद वह सीधे हूरों के पास रवाना हो गया. हालांकि उसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर भाग गया. इसके बाद परिवार वालों ने योगी सरकार का शुक्रिया अदा किया.
उधर, सूर्या की मां ने सीएम योगी से मांग की है कि अन्य आरोपियों को भी कड़ी सज़ा मिले, जिससे कोई और ऐसी जघन्य वारदात करने से पहले दस बार सोचे. उन्होंने बाकी आरोपियों के भी एनकाउंटर की मांग की है.पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि दो अन्य युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी.
बताया जाता है 28 मई की दोपहर करीब 3:30 बजे सूर्या चौहान को फोन आया. परिवार के मुताबिक फोन करने वाले वही लोग थे जिनसे कुछ महीने पहले उसका झगड़ा हुआ था. अपराधियों ने सूर्या को खोड़ा क्षेत्र के ही एक गली में बुलाया गया. उसे अंदाजा नहीं था कि यह मुलाकात उसकी जिंदगी की आखिरी मुलाकात साबित होगी. जैसे ही वह मौके पर पहुंचा, पहले से मौजूद असद, नवाब, फरहान, आतिफ, सारिक और उनके अन्य साथियों ने उसे घेर लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने सूर्या को पास बुलाकर कथित तौर पर कहा “क्या तुमने कभी बकरा हलाल होते देखा है?” इसके कुछ ही सेकंड बाद ही सूर्या पर चाकू से हमला हो गया.
वहीं मृतक सूर्या के खोड़ा स्थित घर पर भाजपा और अन्य दलों के लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. सुनील शर्मा, जो कि साहिबाबाद विधानसभा से विधायक हैं. साथ ही यूपी सरकार में मंत्री हैं. उन्होंने कहा कि योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है. वह सिर्फ कहने के लिए नहीं बल्कि उसको जमीनी हकीकत पर भी लाती है. यही कारण भी रहा कि इस तरह के अपराधी को उसके किए की सजा मिली है.
गाजियाबाद के खोड़ा में हुई सूर्या की निर्मम हत्या के बाद पीड़ित परिवार के घर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा जी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. बता दें कि सूर्या की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. वहीं घर में मातम पसरा हुआ है.

