Site icon Hindustan Opinion

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में योगी की पुलिस का एक्शन, चार को धर दबोचा

लखनऊ : अयोध्या के रामलला के चढ़ावा चोरी मामले में अब पुलिस एक्शन शुरू हो गया है.
गुरुवार को ही इस मामले में राम मंदिर ट्रस्ट की शिकायत पर चोरों के खिलाफ पहली FIR दर्ज की गई थी. अब योगी की पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी भी शुरू कर दी है. पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को धर दबोचा है. पुलिस ने लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला, मनीष यादव और रमाशंकर मिश्रा को हिरासत में लिया है.

चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट की ओर से दर्ज कराई गई FIR में आठ आरोपियों को नामजद किया गया है. इनमें से दो आरोपी- अनुकल्प मिश्रा और लवकुछ मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के ड्राइवर टिन्नू यादव की तलाश जारी है.

Exit mobile version