Site icon Hindustan Opinion

घरेलू नहीं ग्लैमरस लाइफ जीना चाहती थी ट्विशा, पति ने किया चौकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली: ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में हर दिन नये खुलासे हो रहे हैं। सुसाइड मामले में गिरफ्तार आरोपी पति समर्थ सिंह अब पुलिस के सामने जो खुलासे हो रहे हैं वह कई सवाल पैदा करते हैं। भोपाल पुलिस ने समर्थ सिंह को सात दिन की रिमांड पर लिया है, जिसके बाद से लगातार उससे पूछताछ की जा रही है. स्पेशल टास्क फोर्स की पूछताछ में समर्थ सिंह ने कई बड़े दावे किए हैं. उसका कहना है कि “प्रेगनेंसी के बाद उसकी पत्नी ट्विशा शर्मा के बर्ताव में अचानक बदल गया था. वह घरेलू जिंदगी नहीं बल्कि ग्लैमरस लाइफ जीना चाहती थी.’’

समर्थ सिंह का दावा है कि ‘‘17 अप्रैल को प्रग्नेसी की पुष्टि होने के ट्विशा के व्यवहार में बदलाव देखा गया.’’समर्थ ने बताया ‘‘पत्नी के साथ बेंगलुरु जाने का टिकट बुक था लेकिन अचानक ट्विशा ने जाने से इनकार कर दिया. वह अपने भाई के पास अजमेर जाने की जिद करने लगी थी. अजमेर जाने की बात को लेकर ही दोनों में बहस हुई थी.’’

कई मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि ट्विशा शर्मा बहुत ही खुले विचारों वाली लड़की थी। वह शादी के बाद से ही उदास रहने लगी थी। उसका मन घरेलू जिंदगी में नहीं लगता था। यहां उल्लेखनीय है कि दोनों ने डेटिंग एप से शादी की थी।

ट्विशा शर्मा और समर्थ सिंह की दिसंबर 2025 में शादी हुई थी. दोनों के परिवारों ने खूब धूमधाम से शादी की सभी रस्में निभाई थीं. ट्विशा के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें वह बहुत खुश दिख रही थी. उसके नाचते-गाते वीडियो, उसके दोस्तों और भाई-बहनों के वीडियो… देखकर लग रहा था कि सभी इस शादी से बेहद खुश हैं. हालांकि ट्विशा के कुछ रिश्तेदारों ने जानकारी दी कि गिरिबाला सिंह की तरफ से ज्यादा रिश्तेदार शामिल नहीं हुए थे. वहीं इस मामले में हाईकोर्ट ने दोनों ही परिवारों को सख्त हिदायत दी है कि वह हर मुद्दे पर मीडिया में बाइट देने से बचें। दरअसल इस मामले में मीडिया ट्रायल भी खूब हो रहा है। जबकि कानून अपना काम कर रहा है।

Exit mobile version