भोपाल: मॉडल, फिल्म अभिनेत्री व एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा के कथित सुसाइड मामले में हर दिन चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में एक ऑडियो रिलीज होने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि ये ऑडियो ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह और ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा के बीच हुई बातचीत का है. हालांकि अभी तक इस ऑडियो के विषय में कोई अधिकारिक रुप से पुष्टि नहीं हो हो पाई है. अब ऐसे में कयास यह लगाए जा रहे हैं कि क्या ट्विशा शर्मा सुसाइड केस मेंकथित ऑडियो कोई सिरा दे सकता है.
शादी के पहले के रिश्तों पर क्यों उठाए जा रहे सवाल?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 10 मिनट के इस ऑडियो में जो दो आवाजें हैं, कथित तौर पर वे ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा की बताई जा रही है. इस पूरे ऑडियो में ट्विशा को लेकर बातचीत हो रही है। इस क्लिप में उसकी पसर्नल लाइफ और पुराने रिश्तों को लेकर बात की जा रही है। पास्ट लाइफ का कई बार जिक्र ऑडियो में आता है। क्या शादी के पहले ट्विशा का किसी के साथ जुड़ाव था, इस तरह के सवाल पूछे गए हैं। ऑडियो में ट्विशा और समर्थ के बीच हुए संवाद का भी जिक्र आता है।
ऑडियो में कहा कुछ लोग दिमाग बेचते हैं कुछ शरीर
इस कथित ऑडियो में ये कहा गया कि कुछ लोग मजबूरी में अपना शरीर बेचते हैं, कुछ दिमाग, कुछ आगे बढ़ने के लिए इसे सीढ़ी की तरह से इस्तेमाल करते हैं. ट्विशा के चरित्र पर सवाल उठाते हुए संवाद में ये कहा गया क्या एक बहू से उसकी पास्ट लाइफ के बारे में किससे उसके संबंध रहे, इस बारे में क्या सवाल किए जाने चाहिए. क्या बहू से उसकी पास्ट लाइफ के बारे में पूछा जाना चाहिए.
तब जवाब ये आता है कि क्या उससे ये पूछना गलत है कि कहीं शादी के बाद भी ये सब जारी तो नहीं रहेगा. ये पूछना तो ससुराल वालों अधिकार है, क्योंकि कई बार ये सब आदत हो जाती है. पूरे ऑडियो में ट्विशा के शादी के पहले की जिंदगी और उसकी जिंदगी में आए लोगों को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं. ये कहा गया है कि क्या ये आगे भी जारी रहेगा.

