Site icon Hindustan Opinion

बस्तर के ब्लॉक अध्यक्षों को टीएस बाबा और बैज ने दिया संगठन मज़बूती का टिप्स

जगदलपुर : कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों का संभागीय प्रशिक्षण शिविर बस्तर संभाग से शुरू हुआ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने दीप प्रज्वलित कर बस्तर संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री श्री मलकीत सिंह गैदु , पूर्व मंत्री श्री मोहन मरकाम विधायक श्री लखेश्वर बघेल विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी पूर्व विधायक श्री रेखचंद जैन पूर्व विधायक श्री चंदन कश्यप कनेक्ट सेंटर के को-चेयरमैन श्री अशोक चतुर्वेदी प्रशिक्षण प्रभारी श्री युगल पांडे सहित बस्तर संभाग के सभी जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावी करने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन एवं विचार-विमर्श हुआ।

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बस्तर संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों का यह प्रशिक्षण निश्चित रूप से संगठन को नई ऊर्जा, दिशा और मजबूती प्रदान करेगा.

Exit mobile version