Site icon Hindustan Opinion

सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री कीर्तना, हिन्दी बोलकर जीता देश का दिल…

नई दिल्ली : तमिलनाडु को नया सीएम मिल गया है। तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ़ विजय ने रविवार को सीएम पद की शपथ ली। सीएम पद की शपथ लेते समय वहां जुटे हजारों समर्थकों की भीड़ देखते ही बन रही थी। विजय के साथ नौ अन्य मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली है। इनमें सेल्वी एस कीर्तना एकमात्र महिला सदस्य हैं। उनकी उम्र सिर्फ 29 साल है। कीर्तना इन दिनों सोशल मीडिया में छाई हुई हैं। वह जिस तरह हिन्दी बोलती हैं, यह लोगों को खूब पसंद आ रहा है। शपथ लेने के बाद कीर्तना ने कहा “अब सब कुछ बदलने वाला है. बल्कि बदलाव आ चुका है। सी जोसेफ़ विजय मुख्यमंत्री बन चुके हैं। मैं एक मध्यमवर्गीय परिवार से से हूँ और मुझे कैबिनेट मंत्री बनने का मौक़ा मिला। मुझे नहीं लगता है कि दूसरे राज्यों में इतनी आसानी से ऐसा हो पाता। सेल्वी एस कीर्तना ने टीवीके के टिकट पर सिवाकासी से चुनाव लड़ा था, जहां उन्होंने 11,670 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 68,709 वोट मिले। कीर्तना ने कांग्रेस के उम्मीदवार अशोकन जी को हराया, जिन्हें 57,039 वोट मिले। चुनाव जीतने के बाद एक इंटरव्यू में कीर्तना के हिंदी इस्तेमाल को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छिड़ गई थी। बताया जाता है कि कीर्तना को क़रीब आधा दर्जन भाषाएं आती हैं और हिन्दी भी अच्छी बोल लेती हैं।

Exit mobile version