रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की बेटी सौम्या राठौर ने साबित कर दिया है कि यदि इरादों में संकल्प की शक्ति हो और अपने लक्ष्य के प्रति जूनून तो कामयाबी के सामने सभी प्रतिकूलताएं अनुकलता में तब्दील हो जाती हैँ. सौम्या राठौर का चयन सर्वाेच्च न्यायालय दिल्ली में माननीय जस्टिस श्री चन्द्रशेखर के कोर्ट में लीगल असिस्टेंट कम रिसर्च एसोसिएट के पद पर हुआ है. उनकी सफलता इसलिए और भी अहम हो जाती हैँ क्योंकि उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई के दौरान किसी तरह की कोचिंग आदि नहीं ली. उन्होंने दसवीं में ही तय कर लिया था कि उन्हें कानून (विधि) क्षेत्र में करियर बनाना है, इसलिए उन्होंने आर्ट सब्जेक्ट लेकर पढ़ाई की.सौम्या राठौर ने MHCET की परीक्षा में ऑल इंडिया 23वा स्थान प्राप्त कर एशिया के सबसे पुराने लॉ कॉलेज Government Law College, Mumbai से Legal Science and LL.B. की शिक्षा पूर्ण की है. इसके बाद छत्तीसगढ हाईकोर्ट में लीगल असिस्टेंट की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ हाईकोर्ट के माननीय न्यायाधीश श्री एन. के. चंद्रवंशी के कोर्ट में लीगल असिस्टेंट के पद पर मार्च 2026 में नियुक्त होकर कार्य कर रही थी.
सौम्या के पिता धनंजय राठौर जनसंपर्क संचालनालय रायपुर में संयुक्त संचालक हैँ वहीं माँ श्रीमती रोशनी राठौर आकाशवाणी रायपुर में कम्पीयर हैँ. सौम्या सफलता पर जनसंपर्क आयुक्त एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विशेष सचिव श्री रजत बंसल समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी है. सौम्या राठौर की बहन शौर्या राठौर Government Medical College, Jagdalpur से MBBS की पढ़ाई कर रही है. सौम्या राठौर और शौर्या राठौर दोनों बहन प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही हैं. धनंजय राठौर मूलतः जांजगीर के निवासी हैं और वर्तमान में रायपुर में निवासरत हैं.

