Site icon Hindustan Opinion

बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हैं सुंदरता में पीछे, पति के दोबारा सीएम बनने पर कही बड़ी बात

नई दिल्ली : असम में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद हिमंत बिस्वा सरमा दूसरी बार मुख्‍यमंत्री बन गए। मंगलवार को उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां भी मौजूद रहीं। रिनिकी भुइयां काफी लो प्रोफाइल भले ही रहते हैं लेकिन सुंदरता और अपने फैशन स्टाइल को लेकर वह बॉलीवुड की किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। इस बेहद खास मौके पर हिमंत बिस्वा सरमा के परिजनों ने भी खुशी जाहिर की। सीएम हिमंत की बेटी सुकन्या सरमा ने कहा, ‘यहां आकर हम बहुत खुश और आनंदित महसूस कर रहे हैं।’ वहीं उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने कहा, ‘यह बहुत ही खुशी का पल है। रिनकी भुइयां अपनी राजनीतिक समझदारी के लिए भी जानी जाती हैं। शपथ ग्रहण के दिन असम के मुख्यमंत्री की पत्नी से एक पत्रकार ने पूछा कि सीएम बनने के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सबसे पहला फैसला क्या लेंगे, इस सवाल पर रिनिकी मुस्कुरा कर बोलीं वो सीएम हैं, इसका फैसला वे ही करेंगे और यह कहते हुए वे आगे बढ़ गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रिनिकी की इस हाजिरजवाबी की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि सीएम की पत्नी हैं, नेता से कम नहीं हैं वे जानती हैं कि क्या जवाब देना। यहां उल्लेखनीय है कि रिनिकी भुइयां पेशे से वकील हैं। वह पूर्व में टेनिस खिलाड़ी भी रही हैं। हिमंत और रिनिकी के दो बच्चे हैं। चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के ऊपर फर्जी आरोप लगाने के नाम पर उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई थी, जिस पर वह काफी सूर्खियों में रहीं।

Exit mobile version