Site icon Hindustan Opinion

इस IPS के जिम्मे है पीएम मोदी की सुरक्षा, SPG में बने ADG

नई दिल्ली : मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. 1998 बैच के आईपीएस राजीव रंजन भगत को पीएम मोदी की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली एसपीजी में एडीजी बनाया गया है.
वह पहले भी एसपीजी में कार्यरत थे. अब उन्हें सरकार ने बड़ी तरक्की दी है. उनकी नियुक्ति से गुजरात कैडर के अधिकारियों की बड़ी भूमिका के रूप में देखा जा रहा है.
एसपीजी का गठन 2 जून, 1988 को हुआ था. एसपीजी के पास प्रधानमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है. एसपीजी की सुरक्षा जिन ख़ास लोगों को मिलती है वे 24 घंटे इसके घेरे में रहते हैं. एसपीजी की सुरक्षा में परिंदा भी पर नहीं मार सकता. एनसीपी के डायरेक्टर अभी यूपी कैडर के बेहद तेज तर्रार आईपीएस आलाेक शर्मा हैं. वह 1991 बैच के आईपीस हैं, जो अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उन्हें नवंबर 2023 में यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी. वर्तमान में एसपीजी की सुरक्षा सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है.

Exit mobile version